
मिलावट खोरी के खिलाफ खाद्य विभाग का अभियान दिन-रात जारी, 1 लाख की मिलावटी क्रीम कराई नष्ट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम इस त्यौहार पर मिलावटखोरों के खिलाफ दिन-रात एक कर अभियान चला रही है। अवैध रूप से प्राइवेट वाहनों में ट्रांसपोर्ट की जा रही मिलावटी खाद्य सामग्री को भी नष्ट कराया जा रहा है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को अभियान चलाया और बाबूगढ़ के शकरपुर कुचेसर चौपला में जय नागर के क्रीम निर्माण इकाई पर रात्रि 11:00 बजे छापा डालकर तीन नमूने लिए और करीब 5 कुंतल मिलावटी क्रीम को नष्ट कराया जिसकी कीमत करीब 1,10,000 रुपए बताई जा रही है।
जैसे ही टीम को सूचना मिली तो उसने रात में ही छापा मार दिया। टीम ने मौके से मिलावटी क्रीम बरामद कर उसे नष्ट कराया। वनस्पति, रिफाइंड तेल, SMP और दही से मिलावटी क्रीम बनाने का धंधा चल रहा था। उसके बाद टीम ने खाद कारोबार का संचालन भी बंद कराया। इसी के साथ टीम ने रात्रि करीब 9:30 बजे बाबूगढ़ क्षेत्र के ही गांव छतनौरा में पहलवान ढाबे से दूध का नमूना और अमित डेयरी से मिल्क क्रीम और पनीर के नमूने लिए जिन्हें प्रयोगशाला भेज दिया। आने वाली रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

























