
सैनिक बंधु की बैठक में भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओ का निस्तारण
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):जिला सैनिक बंधु की एक बैठक अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) की अध्यक्षता में सोमवार को सम्पन्न हुई। सभा का संचालन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ले० कर्नल विवेक सिंह ने किया। बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) व तहसीलदार धौलाना को सम्मानित किया गया तथा पूर्व में आयेजित जिला सैनिक बंधु की बैठक में भूतपूर्व सैनिकों द्वारा, जो समस्याए उठायी गयी थी, उनके सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों से आख्या प्राप्त होने के उपरान्त उनका निराकरण किया गया। सभा के समापन पर जिला सैनिका कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी द्वारा धन्यवाद देते हुऐ अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) व पूर्व सैनिको का आभार व्यक्त किया गया।
सभा में मुख्य रूप से मोनिका सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) हापुड़, तहसीलदार, धौलाना व जनपद के अन्य विभाग, वारंट आफिसर मनबीर सिंह, कैप्टन राजेश, कैप्टन महीपाल सिंह, वेटरन इरकान अली, हवलदार शाहिद, हवलदार वेटरन के०पी० सिंह, सूबेदार रतनपाल, सूबेदार चन्द्रवीर, सूबेदार जगदीश चौहान, कैप्टन महेश आदि उपस्थित रहे।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480


























