
खाद्य सुरक्षा विभाग ने प्रतिष्ठानों से मिठाई के नमूने लिए
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान लगातार जारी है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित प्रतिष्ठानों से मिठाई के नमूने लिए। टीम ने हापुड़ के कोठी के पर स्थित हाथरस स्वीट्स वर्कशॉप से एक छैना, छैना रसगुल्ला, एक खोया, हापुड़ में स्थित गोकुल स्वीट्स एंड स्नैक्स से एक बर्फी, एक खोया, जनपद हापुड़ के पिलखुवा के मठमालियां में स्थित गोपी मिष्ठान से एक छेना, हापुर के पिलखुवा के जाटान मढ़ेया में स्थित अन्नपूर्णा स्वीट्स एंड बेकर से एक खोया, एक सोनपापड़ी, जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के गांव अठसैनी में स्थित सयनिक फूड एंड बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड (बीकानेर वाला) से एक राजभोग एक व एक रसकदम और गढ़मुक्तेश्वर के अंबेडकर पार्क चोपड़ा पर स्थित आकाशदीप स्वीट से एक बंदी का लड्डू का नमूना लिया। और भी कई प्रतिष्ठानों से बेसन, छेना, राजभोग, खोया आदि के नमूने संग्रहित किए गए जिन्हें प्रयोगशाला भेजा है। आने वाली रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068




























