
हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने दीपावली उत्सव मनाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जिले के दवा व्यापारियों की प्रमुख संस्था हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) हापुड़ ने वार्षिक दीपावली उत्सव एवं आम सभा का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ पंडित छज्जुमल की धर्मशाला गोल मार्केट रेलवे रोड़, हापुड़ में किया।
इस अवसर पर हापुड़, सिंभावली, गढ़मुक्तेश्वर एवं पिलखुवा से सैकड़ों दवा विक्रेताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया जो एसोसिएशन की एकजुटता एवं सामूहिक उत्सव की भावना को दर्शाता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश त्यागी ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ एवं मुख्य बिंदु
कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना से हुआ, जिसने सभी उपस्थितजनों में उत्साह का संचार कर दिया। जिलाध्यक्ष दिनेश त्यागी ने अपने संबोधन में सभी दवा विक्रेताओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए औषधि व्यापार की अनैतिकता पर अंकुश लगाने पर जोर दिया साथ ही ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के अनुपालन पर बल देते हुए दवा विक्रेताओं को उच्च गुणवत्ता वाली औषधियों की बिक्री एवं नैतिक व्यापारिक प्रथाओं का पालन करने का आह्वान किया।
उन्होंने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश द्वारा जारी किए जा रहे आदेशों से सभा में उपस्थित दवा विक्रेताओं को अवगत कराते हुए नियमानुसार कार्य करने की सलाह दी और आदेशों में जो विसंगतियां हैं उनको लेकर प्रादेशिक संस्था के माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का भरोसा दिलाया।
महामंत्री विकास गर्ग ने दवाओं के उचित रखरखाव, कोल्ड चेन दवाओं के तापमान को बनाकर रखना, शेड्यूल H-1 औषधियों की बिक्री एवं उनके रिकॉर्ड रखने के व्यावहारिक तरीकों पर विस्तृत जानकारी साझा की।
उन्होंने एंटी टी.बी. ड्रग्स, एंटीबायोटिक ड्रग्स एवं नारकोटिक्स दवाओं की बिक्री का रिकॉर्ड रखने के सख्त निर्देश दिए साथ ही छोटे बच्चों के लिए प्रयुक्त एंटी कोल्ड एवं कफ सिरप की बिक्री केवल चिकित्सक के पर्चे पर करने एवं सभी औषधियों की खरीद ब्रिक्री बिल के माध्यम से सुनिश्चित करने की सलाह दी जो उपस्थित सदस्यों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुई।
सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं समापन
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री विकास गर्ग ने किया। कार्यक्रम में आसीन पदाधिकारियों को तिलक, अंगवस्त्र, शॉल, बुके एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक साथ राष्ट्रगान कर उपस्थित सभी सदस्यों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया एवं दीपावली उपहार प्राप्त कर कार्यक्रम का समापन किया। यह आयोजन न केवल दीपावली के पावन पर्व का उत्सव था, बल्कि दवा व्यापारियों के बीच एकजुटता एवं जागरूकता का प्रतीक भी सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम में विनीत जिंदल, दीपक त्यागी, संजय अग्रवाल, प्रवीण त्यागी, अरुण गोयल, राजीव डंग, गौरव गर्ग, संजय जैन (बॉबी), अजय सोढ़ा, साधु सिंह, अनिल अग्रवाल, अरुण सचदेवा, अनिल रुहेला, नीरज डाबरा, संजीव कुमार, विपिन अग्रवाल, बोबिंद्र त्यागी (बॉबी), लईक अहमद, अमित गोयल, प्रियांक जिंदल, विकास त्यागी, संजीव कुमार गर्ग, विशाल चुग, अनुराग गर्ग, मनोज गोयल, कपिल कुमार, धर्मवीर सिंह, रामवीर सैनी, मोहित थापर, सुशील त्यागी, मोहन सेठी, हरीश मित्तल, राहुल जिंदल, आयुष वर्मा, अंकुर अग्रवाल, हरिओम चुग, आदि उपस्थित रहें।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़




























