
राजकीय इंटर कॉलेज अनूपपुर डिबाई में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन
हापुड़,सुरेश जैन(ehapurnews.com):राजकीय इंटर कॉलेज अनूपपुर डिबाई, जनपद हापुड़ में भारत के लौह पुरुष एवं महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में शपथ ग्रहण समारोह सहित विभिन्न शैक्षिक एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य धनपाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का संपूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण है।
उत्तर प्रदेश राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित कॉलेज के शिक्षक अमित कुमार शर्मा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के शिल्पकार भी थे। उन्होंने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व से देश को एकता के सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया।
विद्यालय के सहायक अध्यापक आनंद कुमार त्रिपाठी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन हमें एकता में शक्ति का संदेश देता है। वर्तमान समय में देश की प्रगति और विकास के लिए आपसी सहयोग, भाईचारा और राष्ट्रीय एकता अत्यंत आवश्यक हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना रहा।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739




























