
“एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल में ई-वेस्ट प्रबंधन एवं जिम्मेदार निस्तारण पर विशेष गतिविधि कार्यक्रम का आयोजन”
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के दिल्ली रोड बाईपास निकट एस ए इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों को ई-वेस्ट (ई-कचरा) प्रबंधन एवं उसके जिम्मेदार निस्तारण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष गतिविधि का आयोजन किया गया। इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक कचरे से होने वाले पर्यावरणीय दुष्प्रभावों तथा उसके सुरक्षित एवं उचित निस्तारण के महत्व से अवगत कराना था।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि पुराने मोबाइल फोन, कंप्यूटर, लैपटॉप, बैटरी, चार्जर, तार तथा अन्य अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ई-वेस्ट की श्रेणी में आते हैं। इन वस्तुओं को सामान्य कूड़े में फेंकने से मिट्टी, जल एवं पर्यावरण को नुकसान पहुँच सकता है। इसलिए ई-वेस्ट को अलग एकत्रित करना तथा अधिकृत संग्रह केंद्रों या पुनर्चक्रण केंद्रों तक पहुँचाना आवश्यक है।
गतिविधि के अंतर्गत विद्यार्थियों को ppt एवं चर्चा के माध्यम से ई-वेस्ट के उचित प्रबंधन का संदेश दिया। उन्हें इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का विवेकपूर्ण उपयोग करने, उनकी मरम्मत एवं पुनः उपयोग को प्राथमिकता देने तथा जिम्मेदारीपूर्वक निस्तारण करने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने अपने संदेश में कहा कि “स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। ई-वेस्ट का सही प्रबंधन न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।”
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने ई-कचरे का जिम्मेदारीपूर्वक निस्तारण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
विधालय के प्रधानाचार्य शम्मी पुंडीर ने कहा कि “यह गतिविधि विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और सतत विकास की भावना विकसित करने की दिशा में एक सार्थक पहल रही।” कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी शिक्षकों का पूर्ण योगदान रहा।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*


























