
👁 10 views Views
हापुड़ में सुबह से बूंदाबांदी, मौसम हुआ ठंडा
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में गुरुवार सुबह मौसम ने करवट ली। जिले के विभिन्न इलाकों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश का सिलसिला शुरू हो गया, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम में ठंडक महसूस होने लगी।
जनपद के बाबूगढ़, पिलखुवा, सिंभावली, गढ़मुक्तेश्वर और हाफिजपुर समेत कई क्षेत्रों में सुबह बूंदाबांदी हुई। अचानक बदले मौसम के चलते लोगों को हल्की ठंड का एहसास हुआ। सुबह हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। फिलहाल जिले के कई इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।
DIVYANSH ARYA HEIGHTS: EXCLUSIVE 3 & 4 BHK RESIDENCES: 9762489492




























