
👁 58 views Views
NH-9 पर डिवाइडर से टकराई बाइक, हादसे में युवक की मौत
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़। जनपद हापुड़ में NH-9 पर बदरखा बंबा के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा 27 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8 बजे हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अमरजीत पुत्र ईश्वरचंद, निवासी ग्राम गजलपुर, थाना बाबूगढ़, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर है।
टाटा की सभी गाड़ियां लोन पर उपलब्ध, खरीदने पर पाएं उपहार: 9457545133, 9217992716



























