
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने इंडस्ट्रियल एरिया शेखपुर खिचरा की एक फैक्ट्री में चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से स्क्रैप से भरे तीन प्लास्टिक के कट्टे बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अनिल पाल पुत्र नारायण पाल के रूप में हुई है जोकि बदांयु के हरणपुर का रहने वाला है।
आपको बता दे कि पुलिस ने क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में हुई चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसके पास से स्क्रैप से भरे तीन प्लास्टिक के कट्टे भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी अनिल पाल को जेल भेज दिया है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068

























