
“एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल में शैक्षिक भ्रमण का आयोजन”
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर निजामपुर बाईपास के पास स्थित एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 9 एवं 10 के विद्यार्थियों के लिए आनंदा मिल्क फैक्ट्री (पिलखुवा) का शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को दुग्ध उत्पादन, दूध के प्रसंस्करण, पैकेजिंग तथा दुग्ध उत्पादों के निर्माण की प्रक्रिया का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने फैक्ट्री में दूध के संग्रहण, शुद्धिकरण, गुणवत्ता जाँच, पाश्चुरीकरण तथा पैकेजिंग की विभिन्न प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि किस प्रकार आधुनिक मशीनों एवं तकनीक की सहायता से दूध और अन्य दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित की जाती है।
इस शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों को विज्ञान एवं तकनीक के व्यावहारिक उपयोग, खाद्य सुरक्षा और डेयरी उद्योग के महत्व को समझने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भ्रमण में भाग लिया तथा अपनी जिज्ञासाओं के समाधान हेतु विभिन्न प्रश्न भी पूछे।
विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने कहा कि “इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि करने के साथ-साथ उन्हें वास्तविक जीवन में सीखी गई बातों को समझने का अवसर प्रदान करते हैं।”
विद्यालय के प्रधानाचार्य शम्मी पुंडीर ने कहा कि “इस प्रकार की शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं जिज्ञासा की भावना का विकास करता है।” अंत में विद्यालय प्रबंधन ने भ्रमण को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com
























