
👁 125 views Views
हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित फ्लाईओवर के नीचे लगेगी सप्ताहिक पैठ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सप्ताहिक पैठ को लेकर चली आ रही अनिश्चितता समाप्त हो गई है। हापुड़ नगर पालिका परिषद ने पथ विक्रेता समिति के साथ बैठक की। इसके बाद फैसला लिया गया कि अब रविवार के दिन सप्ताहिक पैठ हापुड़ की मेरठ रोड पर फ्लाईओवर के नीचे लगाई जाएगी। हापुड़ के रामलीला मैदान में लगने वाली पुरानी पैठ को कुछ महीने पहले बंद कर दिया गया था जिससे व्यापारियों लोगों को परेशानी हो रही थी। ऐसे में अब पैठ हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित फ्लाईओवर के नीचे पैठ लगाने का फैसला लिया गया है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़
























