
👁 13 views Views
पिलखुवा: दबंगों पर लगाया मारपीट का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में होर्डिंग और बोर्ड ले जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। इस दौरान विजेंद्र निवासी गांव गालंद ने कुछ लोगों पर लाठी-डंडा और बेल्ट से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला बुधवार की रात करीब 11:00 के आसपास का है जब नंदराम होटल के पास यह विवाद हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने जांच शुरू कर दी है। घायल को चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559
























