
दो पक्षों की महिलाओं में हुई मारपीट के मामले में चार महिलाएं गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने मोहल्ला दरगाह शरीफ में दो पक्षों की महिलाओं के बीच हुई मारपीट की घटना में शामिल चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रहनुमा पत्नी नाजिम, जरीना पत्नी यामीन, तरन्नुम पत्नी रहीश उर्फ सोनू और इल्मा पत्नी नाजिम निवासीगण मोहल्ला दरगाह शरीफ कस्बा व थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ को गिरफ्तार किया है।
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई जिसमें दो पक्षों की महिलाओं में जमकर मारपीट हो रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और शनिवार को मामले में कार्रवाई करते हुए चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच जारी है।
DIVYANSH ARYA HEIGHTS: EXCLUSIVE 3 & 4 BHK RESIDENCES: 9762489492
























