
एसपी ने निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिए निर्देश
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ के पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह ने शुक्रवार को थाना बाबूगढ़ क्षेत्रांतर्गत निर्माणाधीन रिजर्व पुलिस लाइन का भ्रमण कर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
एसपी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को परखते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ दीपक चतुर्वेदी, थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























