
धौलाना विधानसभा के ग्राम समाना में दिग्विजय शिशौदिया ने किया जनसंवाद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम समाना में समाजवादी पार्टी के भावी प्रत्याशी दिग्विजय शिशौदिया ने सम्मानित बुजुर्गों एवं युवा साथियों से मुलाकात कर क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को सुना।
दिग्विजय शिशौदिया ने कहा कि बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद तथा युवाओं का साथ उनके लिए प्रेरणास्रोत है। जनसंवाद के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं को समझना और लोगों की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। इस अवसर पर उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों का प्रेम, विश्वास और सहयोग उनके लिए महत्वपूर्ण है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़

























