हापुड़,सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com): हापुड़ के चंडी रोड पर एक भवन में शनिवार की रात को हुई एक काकटेल पार्टी नगर में चर्चा का विषय बनी है। यह दूसरा मौका है कि जब लाकडाउन में आर.के. प्लाजा के बाद चंडी रोड के एक भवन में शराब पार्टी का आयोजन किया गया।
बताते है कि चंडी रोड के भवन में उम्दा किस्म की अंग्रेजी शराब की एक पार्टी का आयोजन बिना अनुमति के किया गया। भवन में लगे सीसीटीवी कैमरों में काकटेल पार्टी का हाल कैद न हो, इसके लिए कैमरों के मुंह को घुमा दिया गया। सूत्र बताते हैं कि काकटेल पार्टी के आयोजन की भनक लगने पर कुछ मीडिया कर्मी मौके पर पहुंच गए और पार्टी को कैमरे में कैद कर लिया। काकटेल पार्टी के रफा-दफा हुए मामले की हापुड़ में चर्चा है।
Brainwaves International School ने नर्सरी के छात्रों की ट्यूशन फीस की माफ: 8791258181, 8279806606
























