
हापुड़ मंडी में गेहूं ने अपना रंग दिखाया, भाव 2950 रुपए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ मंडी में गेहूं ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है और भाव 2950 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंचे। दिवाली पर पर मैदा, सूजी की मांग निकलने पर गेहूं में तेजी को बल मिला है। दिल्ली व अन्य दिसावर की मंडियों से भी तेजी के समाचार मिले हैं।
केंद्र सरकार ने गेहूं के समर्थन मूल्य में वर्ष 2027-28 के लिए ₹25 रुपए की बढ़ोतरी की घोषणा की थी जिस वजह से गेहूं का समर्थन 2610 रुपए प्रति क्विंटल हो गया।
हापुड़ में अभी तक गेहूं 2850 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास घूम रहा था, पंरतु गत दो-तीन दिन में गेहूं ₹100 रुपए उछाल खाकर 2950 रुपए एक रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंचा। गेहूं में तेजी की वजह बताई जा रही है कि किसानों व स्टॉकिस्ट पर गेहूं के स्टॉक तेजी से घट रहे हैं, जबकि सरकार ओएमएसएस के जरिए गेहूं के भाव नियंत्रित कर रही है। फिलहाल मांग व आपूर्ति में अंतर बढ़ने से गेहूं में तेजी का रुख बना है।
टाटा की सभी गाड़ियां लोन पर उपलब्ध, खरीदने पर पाएं उपहार: 9457545133, 9217992716

























