
“जनपद हापुड़ में तीन दिन 13 केंद्रों पर आयोजित होगी PET परीक्षा”: DM
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में 13 केंद्रों पर PET की परीक्षा का आयोजन होगा। दो पालियों में तीन दिन परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसको लेकर जिलाधिकारी हापुड़, पुलिस अधीक्षक हापुड़ ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। आपको बता दें कि 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को पेट की परीक्षा आयोजित होगी जिसको लेकर तैयारी की जा रही हैं।
शुक्रवार को जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी कविता मीणा पुलिस अधीक्षक हापुड़ मधुबन कुमार सिंह पुलिसबल के साथ क्षेत्र में उतरे। उन्होंने पेट परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। जनपद हापुड़ में 13 केंद्र बनाए गए हैं जहां दो पालियों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी के बीच परीक्षा आयोजित होगी। शुक्रवार को अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

























