हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के रेलवे कॉलोनी में एक छोटी से बंदरिया अपनी मां से बिछड़ गई जिसके बाद बंदर के इस बच्चे को एक परिवार ने खाना दिया और गर्मी से बचाया। हालांकि परिवार ने वन निभाग को इस संबंध में सूचना देदी है।
बता दें कि हापुड़ आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार के घर बंदर का एक छोटा सा बच्चा घुस आया। दरअसल यह छोटी सी बंदरिया वानरों के झुंड से बिछड़ गई और अकेली पड़ गई। परिवार ने इसका नाम मिंकी रखा है। कुछ ही दिनों में मिंकी की दोस्ती पालतू डॉग से काफी अच्छी हो गई। दोनों साथ खेलते भी हैं। कविता ने बताया कि उनकी दो बेटियों अर्नवी अरु, अर्शिका अरु की छुट्टियां है जिसके चलते वह हिमाचल से हापुड़ आई हैं और मिंकी के साथ खूब खेलते ही और प्यार से उसे खाना खिलाती हैं। फिलहाल यह वीडियो हापुड़ में वायरल हो रही है और लोगों को खूब भा रही है।























