
👁 6 views Views
हापुड़: कुराना टोल प्लाजा पर निकला कोबरा, वनकर्मी रवि कुमार ने किया रेस्क्यू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में बुलंदशहर रोड स्थित कुराना टोल प्लाजा पर कोबरा सांप मिलने से हड़कंप मच गया। सांप को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद वन विभाग को मामले की सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर वनकर्मी रवि कुमार मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक कोबरा सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

























