VIDEO:अवैध बूचड़खाने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा










हापुड़,सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात के अंतर्गत ततारपुर बाईपास पर काली नदी के निकट मुर्दा मवेशी की आड़ में संचालित मवेशी कुट्टी घर पर रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और गांव पटना व मुरादपुर के हजारों ग्रामीणों ने कुट्टी घर पहुंच कर जमकर हंगामा किया और कुट्टी घर का गेट तोड़ डाला। ग्रामीणों के आक्रोश को देख कर अवैध कुट्टी घर में कार्य कर रहे लोग दीवार फांद कर भाग खड़े हुए। सूचना पर भाजपा विधायक, पुलिस व प्रशासन का अमला मौके पर पहुंच गया। ग्रामीणों की मांग है कि अवैध कुट्टी घर को तुरंत हटाया जाए।

प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने बताया कि काली नदी के पास मांस कारोबारियों ने मुर्दा मवेशी की आड़ में अवैध कुट्टी घर बनाया है जिसकी दीवारें 10-12 फुट ऊंची है और एक मजबूत गेट लगाया गया है। इस अवैध कुट्टी घर में हापुड़ व आस-पास के जनपदों से मवेशी वध हेतु लाए जाते है।   मवेशियों का वध करके मीट दूर-दूर सप्लाई किया जाता है। पशुओं के अवैध कटान से प्रदूषण बढ़ रहा है। कुत्ते व जानवर खूंखार हो गए है। हर वक्त चील, गीद्द आदि पक्षी मंडराते रहते है। ग्रामीणों को सांस लेना भी दूभर हो रहा है। ग्रामीण अवैध कुट्टी घर को बंद कराने की मांग कर रहे है।

रविवार की सुबह जब प्रदुषण के कारण सांस लेना भी दूभर हो गया तो गांव पटना व मुरादपुर के हजारों ग्रामीण घरों से निकल कर कुट्टी घर जा पहुंचे। ग्रामीणों के गुस्से को देखकर कर्मचारी दीवार कूद कर भाग खड़े हुए। कुट्टी घर में मवेशियों के अवशेष देखकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया और उन्होंने जमकर विरोध प्रदर्शन किया तथा नारेबाजी की और गेट तोड़ डाला। ग्रामीण जे.सी.बी. मशीन भी ले आए।

ग्रमीणों के हंगामा की खबर पर विधायक विजयपाल आढ़ती, अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र, उपजिला मैजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, परंतु ग्रामीण कुट्टी घर को हटाने तथा दोषियों के विरुध्द कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

हापुड़: रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 50% छूट:







Related Posts

12 प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए 208.17 लाख का किया भुगतान

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में 12 प्राथमिक विद्यालय का जीर्णोद्धार/ पुनर्निर्माण होगा इसके लिए 208.17 लाख का भुगतान क्षेत्रीय अवस्थापना निधि से बजट स्वीकृत करा…

Read more

हापुड़: शिवलोक कॉलोनी में कट रही अवैध कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर

🔊 Listen to this हापुड़: शिवलोक कॉलोनी में कट रही अवैध कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को हापुड़ की शिवलोक कॉलोनी में…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सांसद व विधायक ने किया 21 करोड लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

सांसद व विधायक ने किया 21 करोड लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

12 प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए 208.17 लाख का किया भुगतान

12 प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए 208.17 लाख का किया भुगतान

हापुड़: शिवलोक कॉलोनी में कट रही अवैध कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर

हापुड़: शिवलोक कॉलोनी में कट रही अवैध कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर

संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्याएं

संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्याएं

हापुड़: दिल्ली रोड से पत्रकार की बाइक चोरी

हापुड़: दिल्ली रोड से पत्रकार की बाइक चोरी

गैर जमानती वारंट तामील ना होने पर एसएसपी हापुड़ को हाईकोर्ट ने किया तलब

गैर जमानती वारंट तामील ना होने पर एसएसपी हापुड़ को हाईकोर्ट ने किया तलब
error: Content is protected !!