
सड़क हादसे के दौरान बहन की मौत, भाई घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हापुड़ से दवा लेकर घर लौट रही 24 वर्षीय हिमांशी डूहरी पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसा का शिकार हो गए जिसकी मौत हो गई। युवती बाइक पर सवार होकर घर लौट रही थी कि अज्ञात वाहन ने साइड मार दी जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से हिमांशी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हिमांशी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिवार जिन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है। सड़क हादसे में हर्ष घायल हो गया जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है।
शुक्लान की मढेया निवासी हर्ष 24 साल की बहन हिमांशी के साथ हापुड़ से दवा लेकर वापस घर लौट रहा था। दोनों भाई बहन जैसे ही बाइक पर सवार होकर डुहरी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिसके बाद दोनों सड़क पर घायल हो गए जिनमें से हिमांशी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























