
हापुड़ में युवा व्यापारी मित्र मंडल ने किया मां काली का भव्य स्वागत, पुष्प वर्षा और महाआरती का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। शहर में मां काली की शोभायात्रा के दौरान युवा व्यापारी मित्र मंडल के पदाधिकारियों ने मां काली का भव्य स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर मां काली का अभिनंदन किया। साथ ही महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मां काली के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। मां काली के स्वागत और महाआरती में मौजूद श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर युवा व्यापारी मित्र मंडल के अध्यक्ष मयंक गर्ग (दत्तियाने वाले), उपाध्यक्ष उत्कर्ष गर्ग, मंत्री हिमांशु गुप्ता (मनोज स्टेशनरी वाले), उपमंत्री प्रतीक कंसल (गुच्ची), कोषाध्यक्ष आभास कंसल और उपकोषाध्यक्ष मयंक बंसल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं, मंडल के पदाधिकारी मां आदिशक्ति श्री चंडी की पालकी सेवा समिति, रजिस्टर्ड हापुड़ से भी जुड़े हैं।
DIVYANSH ARYA HEIGHTS: EXCLUSIVE 3 & 4 BHK RESIDENCES: 9762489492

























