
हापुड़ में वन विभाग की लापरवाही उजागर, ग्रामीणों ने खुद किया अजगर का रेस्क्यू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शेखपुर माजरा जैतपुर में विशालकाय अजगर निकलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि खेत में काम के दौरान किसानों ने अजगर को देखा, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने वन विभाग को कई बार फोन कर सूचना दी, लेकिन अधिकारियों ने फोन उठाना तक मुनासिब नहीं समझा। घंटों तक इंतजार करने के बाद भी जब कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची, तो ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर स्वयं ही अजगर का रेस्क्यू किया।
ग्रामीणों ने कहा कि यह वन विभाग की घोर लापरवाही है। यदि रेस्क्यू के दौरान कोई अनहोनी हो जाती तो इसका जिम्मेदार कौन होता?
इस लापरवाह कार्यशैली के विरोध में आजाद अधिकार सेना ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन के जिलाध्यक्ष सचिन रावल ने बताया कि वन विभाग की कार्यशैली के विरोध में सोमवार को दोपहर 12 बजे DFO कार्यालय हापुड़ पर विरोध प्रदर्शन किया
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*
























