
रामलीला मेले में दबंगई का आरोप, पुलिस ने संभाला मोर्चा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित रामलीला ग्राउंड में लगे मेले में कुछ लोगों द्वारा दबंगई दिखाने और झूला संचालकों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मेले में कुछ लोग कथित तौर पर अपने स्टाफ का हवाला देकर झूला संचालकों से मुफ्त में झूला झुलाने की मांग कर रहे थे। आरोप है कि इसी बात को लेकर कुछ लोगों ने झूला संचालकों के साथ मारपीट की और हंगामा किया।
बताया जा रहा है कि रामलीला कमेटी की ओर से 18 से 20 तारीख तक स्टाफ के झूला झूलने पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद कथित रूप से कुछ लोग इन निर्देशों की अनदेखी कर रहे थे। इसी को लेकर विवाद बढ़ने और मारपीट होने की बात सामने आई है
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179

























