
खाद्य उत्पादों में रासायनिक रंग मिलाया तो कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मिठाई, चटनी, स्नैक्स और बेकरी उत्पादों में रासायनिक रंगों के मनमाने इस्तेमाल पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने रोक लगा दी है। एफएसडीए आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुए प्रतिबंधित रंगों के इस्तेमाल पर सख्ती के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मानक के मुताबिक और तय मात्रा में ही रंगों का इस्तेमाल किया जाए और अगर इसका कोई उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सुसंगत प्रावधानों के तहत कार्रवाई होगी।
डॉ. जैकब ने कहा कि खाद्य पदार्थों में केवल उन्हीं कृत्रिम या प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिन्हें संबंधित खाद्य श्रेणी में इस्तेमाल की अनुमति है। निर्देशों पर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों के साथ ही पटरी दुकानदारों को भी अमल करना होगा।
केमिकल रंगों का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। यकृत व गुर्दे पर प्रतिकूल प्रभाव, एलर्जी व अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम हो सकता है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























