
जेएमएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन हापुड़ ने रचा इतिहास, बास्केटबॉल में सिल्वर मेडल जीतकर रोशन किया जनपद का नाम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय), मेरठ की इंटर-कॉलेजिएट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में जेएमएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन, हापुड़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (रजत पदक) अपने नाम किया और पूरे जनपद हापुड़ को गौरवान्वित किया।
दिनांक 16 एवं 17 अक्टूबर 2026 को डी.एन. कॉलेज, मेरठ में आयोजित इस प्रतियोगिता में जेएमएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन, हापुड़ की टीम ने अपने दमदार खेल और बेहतरीन टीमवर्क से लगातार तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की।
टीम ने पहले मुकाबले में एमएमएच कॉलेज, गाजियाबाद को 30–26 से हराया। इसके बाद मेजबान डी.एन. कॉलेज, मेरठ को 30–10 के बड़े अंतर से शिकस्त दी। तीसरे मुकाबले में मेरठ कॉलेज, मेरठ को 47–27 से पराजित कर टीम ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार परिचय दिया। इन उपलब्धियों के साथ जेएमएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन, हापुड़ की टीम ने प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया।
सेक्रेटरी डॉ. रोहन सिंघल ने बताया कि संस्थान में पढ़ाई के साथ खेलों को भी विशेष महत्व दिया जा रहा है। विद्यार्थियों को विभिन्न खेलों के लिए अलग-अलग प्रशिक्षित कोच, खेलों के अनुरूप अलग कोर्ट एवं ग्राउंड और आधुनिक खेल उपकरणों सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के अवसर प्रदान करना है।
मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आयुष सिंघल ने खिलाड़ियों को दी बधाई
इस उपलब्धि पर जेएमएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन हापुड़ के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आयुष सिंघल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे जनपद हापुड़ के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब हापुड़ के बास्केटबॉल खिलाड़ी चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की इंटर-कॉलेजिएट प्रतियोगिता में भाग लेने तक नहीं पहुंच पाते थे, लेकिन आज जेएमएस के खिलाड़ी विश्वविद्यालय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि संस्थान में विद्यार्थियों को सभी पाठ्यक्रमों के साथ खेलों के लिए भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। खिलाड़ियों का ट्रायल लेकर टीम का गठन किया जाता है और उन्हें उचित प्रशिक्षण एवं तैयारी के बाद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए भेजा जाता है।
नॉर्थ जोन में भी विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे खिलाड़ी
जेएमएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन हापुड़ के स्पोर्ट्स डायरेक्टर दीपांशु गर्ग ने बताया कि टीम के कुछ अच्छे खिलाड़ियों का चयन नॉर्थ जोन प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है जिसमें हरलिव जोत सिंह रंधावा, देव व शांतनु सागर पंजाब में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और संस्थान में खेलों को प्रोत्साहित करने के निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
इस अवसर पर टीम मैनेजर एवं जूडो कोच प्रिंस यादव तथा बास्केटबॉल के हेड कोच मनप्रीत खैरा भी उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जेएमएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन हापुड़ की यह उपलब्धि हापुड़ में बास्केटबॉल को नई पहचान देने के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























