
जनपद के समस्त पेंशनर्स अपने जीवित प्रमाण पत्र ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं जमा
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):जनपद हापुड़”कोषागार से पेंशन पाने वाले सभी पेंशनर्स अपना जीवन प्रमाण पत्र फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। उक्त हेतु गूगल प्ले स्टोर / एप्प स्टोर से अपने स्मार्टफोन में Aadhaar Face RD (Early Access) Application को डाउनलोड करना होगा तथा इसके पश्चात Jeevan Pramaan Application को डाउनलोड करना होगा। उक्त के पश्चात अपना आधार तथा मोबाइल नम्बर का प्रयोग करते हुये अपनी पेंशन सम्बन्धित विवरण दर्ज कर फेस रिकोगनिशन तथा ओटीपी के माध्यम से डिजीटल जीवन प्रमाण पत्र दर्ज किया जा सकता है। साथ ही उक्त प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर कोषागार हापुड़ में सम्पर्क किया जा सकता है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























