
निर्वाचक नामावली में पंजीकरण हेतु विशेष कैम्प
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):निर्वाचक नामावली में पंजीकरण हेतु शनिवार को जनपद हापुड के सभी मतदान केन्द्र पर विशेष कैम्प आयोजित किए गये,जहां बीएलओ उपस्थित रहे।नामावली में नाम सम्मिलित कराने हेतु पात्र नागरिक विशेष कैम्प पर पहुंचे और फार्म-6 लेकर पूरा किया।नागरिको ने फार्म के साथ-साथ अपनी नई फोटो,जन्म तिथि,निवास के अभिलेख,परिवार के किसी मतदाता के फोटो पहचान पत्र संख्या उपलब्ध कराई।हापुड के विधायक विजयपाल आढती ने विधानसभा क्षेत्र हापुड़ के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 148 से 158 के बी.एल.ओ. के साथ बैठकर नई वोट बनवाने का कार्य किया।अन्य दलो के कार्यकर्ता भी सक्रिय दिखाई दिए।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़

























