
हापुड के श्री माँ मंशा देवी मंदिर में आयोजित हवन में आहुतियां डालकर सुख समृध्दि की कामना की
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर दुर्गा सप्तमी के दिन शनिवार को श्री माँ मंशा देवी मंदिर, बुलंदशहर रोड, हापुड़ में हवन का आयोजन किया गया।
शारदीय नवरात्रि के दुर्गा सप्तमी दिवस पर माँ कालरात्रि के पूजन के साथ प्रातः 9 बजे से हवन शुरू हुआ, जिससे मातृशक्ति एवं श्रद्धालुओं ने पूर्ण आहुति देकर विश्व कल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना की।
हवन के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। हवन में वैदिक मंत्रोच्चारण पंडित नंदकिशोर शास्त्री एवं देवी प्रसाद तिवारी द्वारा किया गया।
दुर्गा अष्टमी, 18 अक्टूबर दिन रविवार 2026 को मंदिर समिति द्वारा मंदिर परिसर में भव्य छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा।
समिति ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता रानी का प्रसाद ग्रहण कर माँ मंशा देवी का आशीर्वाद प्राप्त करें।
इस अवसर पर शिवकुमार मित्तल, महेश तोमर, बिजेंदर कंसल, अनुज मित्तल, खैलेन्द्र सैनी, लाला राजकिशोर, पुनीत गोयल, मनीष अग्रवाल, अंकित जिंदल, अजय गुप्ता, हनी सैनी, सोनू सैनी, अनंत स्वामी, यादराम सैनी, अंजलि सैनी, दीपांशी सैनी, रश्मि गुप्ता,हरदेई शर्मा, रिंकी शर्मा आदि मौजूद रहे।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

























