
नेपाल निवासी व्यक्ति की स्कूटी धौलाना में कंपनी के बाहर से चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):धौलाना थाना क्षेत्र से एक स्कूटी चोरी का मामला सामने आया है, जहां कंपनी के बाहर खड़ी एक युवक की स्कूटी अज्ञात चोरों ने पार कर दी। घटना के संबंध में पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर सख्त कार्रवाई और स्कूटी बरामदगी की गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से नेपाल निवासी दीपेश (पुत्र सोमराज) वर्तमान में शेखपुर खिचरा स्थित आदर्श ट्रेडर्स (फेज-1, F-423) में कार्यरत हैं। दीपेश विजय नगर, गाजियाबाद में आयोजित रामलीला देखने गए थे। वहां से लौटने के बाद उन्होंने अपनी स्कूटी कंपनी के बाहर खड़ी की और खुद अंदर चले गए। कुछ समय बाद जब दीपेश बाहर आए तो स्कूटी अपनी जगह से गायब मिली। काफी खोजबीन और आसपास तलाश करने के बाद भी जब वाहन का कोई सुराग नहीं लगा, तो पीड़ित ने धौलाना थाना पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द से जल्द स्कूटी को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671

























