
👁 43 views Views
पानी की टंकी पर चढ़ा अर्धनग्न युवक, आत्महत्या की धमकी से मचा हड़कंप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक शनिवार को अर्धनग्न अवस्था में पानी की टंकी पर चढ़ गया। टंकी पर चढ़कर युवक आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हलचल मच गई।
युवक को पानी की टंकी पर चढ़ा देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। युवक के इस हाई वोल्टेज ड्रामे के चलते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























