
👁 11 views Views
पुलिस अधीक्षक ने थाना कपूरपुर इलाके में पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाएं परखी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के नये पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह की सक्रियता से हर कोई हैरान है।नागरिकों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है।
आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराए जाने व जनपद में अपराध नियंत्रण व शांति एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल के साथ थाना कपूरपुर क्षेत्रान्तर्गत पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था व्यवस्था का जायजा लिया और सपनावत वैष्णो देवी मन्दिर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक कर के संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होने पैदल गश्त के दौरान नागरिको,राहगीर व व्यापारियो से भी वार्ता की और सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867

























