हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): थाना बाबूगढ़ पुलिस ने चोरी की योजना बनाते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस व चाकू बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि जनपद मेरठ के थाना किठौर के गांव शाहजाहमल के राशिद, व गांव आरिफपुर के फेजुल को चोरी की योजना बनाते हुए बाबूगढ़ पुलिस से उस समय पकड़ लिया जब पुलिस चैकिंग अभियान पर थी। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
*एलर्जी, चर्मरोग व गुप्तरोग की दवाईयों के लिए संपर्क करें: 9837509509:*
























