
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82
ब्रजघाट: गंगा में डूबने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी पुलिस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):तीर्थ नगरी ब्रजघाट में बृहस्पतिवार की देर शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया। श्मशान स्थल के पास खड़े करीब 50 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम के समय उक्त व्यक्ति श्मशान घाट के पास मौजूद था। अचानक वह गंगा नदी की ओर बढ़ा और देखते ही देखते गहरे पानी में चला गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की शिनाख्त (पहचान) कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068






















