
बहादुरगढ़: चोरी के जेनेरेटर के पार्ट्स ज़मीन में दबाकर छिपाए, ग्रामीणों की सतर्कता से हुआ पर्दाफाश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर रुस्तमपुर गांव में चोरी की एक अजीबोगरीब वारदात का खुलासा हुआ है। बीते 10 अक्टूबर की रात गांव निवासी हारुन के मकान के बाहर खड़ा जेनेरेटर अज्ञात चोरों ने पार कर दिया था। पीड़ित ने इस संबंध में स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी।
मामले में नया मोड़ गुरुवार सुबह तब आया, जब कुछ ग्रामीण पास के ही एक बाग में काम से गए। वहां ताज़ा खुदी मिट्टी देखकर ग्रामीणों को शक हुआ। जब मिट्टी हटाकर पड़ताल की गई, तो ज़मीन के अंदर चोरी हुए जेनेरेटर के कई पार्ट (सामान) दबे हुए मिले। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पीड़ित ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। फिलहाल पुलिस ने ज़मीन में दबे सामान को कब्ज़े में लेकर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






















