
सिंमरौली में 5 बीघा कृषि भूमि पर प्लाटिंग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ़ के गांव सिंमरौली में विकास ग्लोबल स्कूल के पास करीब 5 बीघा कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग की जा रही है और भोले भाले लोगों को प्लॉट बेचे जा रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार विकास ग्लोबल स्कूल की जड़ में किन्ही लोगों ने किसान की करीब 5 बीघा कृषि भूमि का सौदा अपने पक्ष में कर लिया और हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण से लैंड यूज परिवर्तित कराएं बिना तथा प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराए बिना ही प्लाटिंग शुरू कर दी है। प्लाटिंग के मध्य पक्की सड़क बनाई जा रही है और फिर पौधारोपण होगा। प्लॉट की बिक्री हेतु दलाल सक्रिय है और इच्छुक लोगों से संपर्क साध रहे हैं।
बता दे कि प्राधिकरण अवैध कॉलोनी में भवन निर्माण की अनुमति नहीं देता है और न हीं मानचित्र स्वीकृत करता है प्राधिकरण का कहना है कि जनपद में कहीं भी प्लॉट, भवन आदि खरीदने से पहले उसकी स्थिति प्राधिकरण के दफ्तर से आवश्यक जानकारी कर ले।
प्राधिकरण ने बताया कि हापुड़ प्लेटफार्म विकास प्राधिकरण के अंतर्गत कारोबारी द्वारा अनाधिकृत रूप से भूमि का उपविभाजन कर भूखंडों में क्रय विक्रय जा रहा है जो उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 एक्ट का उल्लंघन है।
जनपद हापुड़ में अवैध प्लाटिंग का कारोबार मुनाफे का धंधा होने के कारण रोजाना नए लोग इस धंधे में जुड़ रहे हैं।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365






















