
ततारपुर के तालाब में सांप पैदा होने से खतरा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पास के गांव ततारपुर के तालाब में बड़े पैमाने पर समुद्र सोख पैदा होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है और गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा ग्रामीणों के सिर पर मंडरा रहा है। समुद्र सोख देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि गांव में तालाब नहीं है बल्कि सड़क पर घास उग रही है। यदि तालाब की सफाई नहीं की गई तो महिलाओं को दशहरा पर्व पर सांझी पूजन सामग्री आदि तालाब में प्रवाहित करने में परेशानी होगी।
गांव ततारपुर के तेजवीर सिंह मुखिया, विनोद कुमार, दीपचंद आदि ने बताया कि तालाब की 5 साल पहले सफाई हुई थी आज हालात यह है की सफाई न होने से तालाब में घास, समुद्र सोख तथा गंदगी आदि से भरा पड़ा है। तालाब में मक्खी, मच्छर, सांप, बिच्छू आदि कीड़े-मकोड़े पैदा हो रहे हैं जिससे लोग रोगों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। कभी-कभी सांप आदि तो सड़क पर आ जाते हैं। ग्रामीणों ने तालाब की सफाई की मांग की है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






















