
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हापुड़ में शिक्षाशास्त्र विभाग के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक क्लब ‘प्रबोध’ के अंतर्गत ” व्यक्तित्व के विशेष गुण” विषय पर गुरुवार को एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर साधना तोमर द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।डॉक्टर सर्वेश कुमारी ने कार्यक्रम का संयोजन व संचालन करते हुए व्यक्तित्व के विशेष गुणों पर अपने विचार रखते हुए संगोष्ठी में छात्राओं को अपना विचार रखने के लिए क्रमवार आमंत्रित किया। संगोष्ठी में कुल आठ छात्राओं ने भाग लियाl सभी छात्राओं ने व्यक्तित्व के विशेष गुणों के विभिन्न पक्षों पर अपने विचार व्यक्त किये तथा बताया कि व्यक्तित्व के विशेष गुण क्या होते हैं उनका मनुष्य के जीवन में क्या महत्व है तथा समाजीकरण की प्रक्रिया में वह किस प्रकार अपनी भूमिका निभाते हैं। । महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर साधना तोमर ने भाग लेने वाली छात्राओं की प्रशंसा की तथा छात्राओं को ईमानदारी, सत्य निष्ठा व आत्मविश्वास जैसे महत्वपूर्ण व्यक्तित्व के विशेष गुणों को अपनाने पर बल दिया। विभागाध्यक्षा प्रो. अपर्णा त्रिपाठी ने अपने विचार रखते हुए यह स्पष्ट किया कि व्यक्तित्व के विशेष गुण हमारे जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं मनुष्य को अपने व्यक्तित्व के विशेष गुणों का विकास अच्छी शिक्षा तथा अनुशासन के साथ करना। शिक्षा शास्त्र विभाग की प्राध्यापिका डॉक्टर प्रियंका सोनकर ने छात्राओं को सकारात्मक व नकारात्मक व्यक्तित्व के विशेष गुणों के विषय में बताया। कार्यक्रम के अंत में विभाग अध्यक्षा प्रोफेसर अपर्णा त्रिपाठी ने सभी का आभार ज्ञापन किया कार्यक्रम में विभाग की प्राध्यापिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।





















