
👁 41 views Views
हापुड, सीमन ( ehapurnews.com): वरिष्ठ नागरिक पैंशनर्स सेवा संस्थान जनपद हापुड के जिला अध्यक्ष सुंदर सिंह आर्य के नेतृत्व में गुरुवार को पेंशनर्स हापुड के विधायक विजयपाल आढती से उनके कैम्प कार्यालय पर मिले और पेंशनर्स की समस्याओ से अवगत कराया।पेंशनर्स ने मांगों का एक ज्ञापन विधायक को सौंपा जिसमें उन्होंने अपनी मांगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाने का आग्रह किया।विधायक ने पेंशनर्स को समस्याओ के हल ईआ आश्वासन दिया है।इस अवसर पर महासचिव विजय पाल सिंह, जगनंदन वर्मा, ब्रजेश शर्मा, मनीराम, इस्लामुद्दीन उपस्थित थे।





















