
👁 1 views Views
बाल श्रमिक के विरुद्ध अभियान, चार पकड़े
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):बाल श्रमिक रोकथाम के लिए जनपद हापुड में श्रम विभाग की टीम एक बार फिर सक्रिय हो गई है।
थाना एएचटीयू व श्रम प्रवर्तन अधिकारी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को बाल संरक्षण हेतु बालश्रम रोकथाम जागरूकता अभियान चलाया।अभियानके दौरान टीम ने दुकानों, होटलों, कारखानों व वर्कशाप आदि की चैकिंग की। चैकिंग के दौरान थाना हापुड नगर क्षेत्र में काम कर रहे चार बाल श्रमिकों को रेस्क्यू किया गया।टीम प्रतिष्ठान पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर रही है।टीम का यह अभियान जारी रहेगा।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






















