
शराबी कैंटर चालक ने हाईवे पर जमकर मचाया तांडव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के पिलखुवा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक शराबी कैंटर चालक ने हाईवे पर जमकर तांडव मचाया। गनीमत रही कि पुलिस की तत्परता से समय रहते एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
मामला पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र का है। बुधवार को गाजियाबाद की ओर से हापुड़ जा रहा एक कैंटर चालक अत्यधिक शराब के नशे में धुत होकर सड़क पर वाहन दौड़ा रहा था। इस दौरान उसने हाईवे पर चलते कई वाहनों को टक्कर मारने का प्रयास किया, जिससे वहां से गुजर रहे यात्रियों की जान आफत में आ गई।
सूचना मिलते ही पिलखुवा पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कैंटर का पीछा किया और घेराबंदी करके उसे मौके पर ही दबोच लिया। मामले की जानकारी देते हुए सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि चालक अत्यधिक नशे में था, जिस वजह से तत्काल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया है और चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस तत्परता से हाईवे पर एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671






















