VIDEO:खेत गया किसान मृत मिला










हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): थाना बाबूगढ़ के गांव बछलौता के जंगल में एक नलकूप की नाली के पानी से एक 50 वर्षीय किसान राजेंद्र सिंह का शव पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। मृतक के सिर पर चोट के निशान है, जिससे पता चलता है कि किसी हथियार से किसान की हत्या की गई है।
ग्रामीण श्यौराज सिंह ने बताया कि मृतक राजेंद्र सिंह पांच भाइयों में सबसे छोटा था वह रोजाना सुबह खेत पर जाता था और शाम को लौट आता था। खाना आदि व खेत पर ही खाता था। दैनिक दिनचर्या के तहत वह शुक्रवार को भी खेत पर कार्य हेतु गया और जब वह दिन छपने के बाद भी घर नहीं लौटा तो परिवार का एक सदस्य राजेंद्र को खोजने के लिए खेत पर गया और उसे नाली के पानी में उल्टा पड़ा हुआ मृत पाया। माथे पर चोट के निशान हैं। खेत में कई जगह खून के निशान मिले हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। किसान की मौत पर परिवार में कोहराम मचा है।
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि मृतक के भाई ने पुलिस रिपोर्ट में दो भतीजों को नामजद किया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है।

प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय, पाएँ 12.9 लाख में प्लॉट वो भी HPDA approved, . 90% लोन सुविधा, Call 9540030099







Related Posts

विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा सिखेड़ा गांव में दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर…

Read more

पिलखुवा: दो गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक ही परिवार के पांच घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की धौलाना रोड पर रविवार की शाम दो गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। सड़क…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज

विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज

पिलखुवा: दो गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक ही परिवार के पांच घायल

पिलखुवा: दो गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक ही परिवार के पांच घायल

सड़क हादसे के दौरान तीन वर्षीय मासूम को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

सड़क हादसे के दौरान तीन वर्षीय मासूम को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

घर में घुसकर मारपीट के मामले में पांच पर मुकदमा दर्ज

घर में घुसकर मारपीट के मामले में पांच पर मुकदमा दर्ज

हापुड़ में हर तरफ वाहनों की चैकिंग

हापुड़ में हर तरफ वाहनों की चैकिंग

संभल: जनपद हापुड़ निवासी की हत्या के मामले में पेट्रोल पंप मैनेजर समेत दो गिरफ्तार

संभल: जनपद हापुड़ निवासी की हत्या के मामले में पेट्रोल पंप मैनेजर समेत दो गिरफ्तार
error: Content is protected !!