
👁 15 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के ग्राम शाहपुर जट्ट में उस समय हलचल मच गई, जब एक घर के अंदर रेड स्नेक सांप दिखाई दिया। घर में सांप देखकर परिवार के लोग घबरा गए। इसके बाद सांप को रेस्क्यू करने के लिए प्रयास किया गया।
रेस्क्यू के दौरान सांप को घर के अंदर से सुरक्षित बाहर निकाला गया। सांप दिखाई देने से घर में मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया था। रेस्क्यू के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वनकर्मी भरत, वनकर्मी नितेश ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।





















