
👁 1 views Views
नवरात्र के चौथे दिन की मां कुष्मांडा की पूजा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नवरात्रों का चौथे दिन बुधवार को मंदिरों में मां कुष्मांडा की पूजा अर्चना हेतु श्रद्धालुओं का ऐसा सैलाब उमड़ा की हर तरफ से मां दुर्गा मैया की जय के उद्घोष के स्वर कानों में पड़ते ही हर व्यक्ति आनंद के समुद्र में डूब गया। बताया गया है कि मां कुष्मांडा की पूजा अर्चना करने से कष्ट रोगो से मुक्ति मिलती है और भक्तों के कष्ट दूर होते है।
भक्तों ने मां कुष्मांडा को लाल गुलाब चढ़ाएं जिससे मां बहुत प्रसन्न होती है और रोगो से निजात, दीर्घजीवन, प्रसिद्धि और शोहरत मिलती है। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के बाद मां कुष्मांडा को मालपुए का भोग लगाया।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926





















