
ट्रैफिक रूल के उल्लंघन पर एक लाख 13 हजार रूपए के चालान काटे
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):यदि आप हापुड जनपद सीमा में वाहन लेकर प्रवेश कर रहे है अथवा जनपद सीमा में कहीं भी वाहन ड्राइव कर रहे है तो सावधान हो जाएं,क्योंकि ट्रैफिक रूल के उल्लंघन व स्टंटबाजी पर आप पुलिस की नजर से बच नही पाओगे।जनपद भर में पुलिस वाहनो की चैकिंग करती है।
हापुड जनपद में चलाये जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के अन्तर्गत हापुड़ पुलिस ने मंगलवार को 783 वाहन चैक किए, जिसमें से एमवी एक्ट के अन्तर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 144 वाहनों का चालान, (1,13,000/-रूपये शमन शुल्क) व दो वाहन सीज किए गये।
पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह ने बताया कि वाहन चैकिंग अभियान जारी रहेगा।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464






















