
हापुड़, सीमन/ अशोक कुमार/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक ने त्योहारों के चलते फुट पेट्रोलिंग की और क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यापारी लक्ष्मण गोयल मैदा वाले, सर्राफ सन्नी जैन, सर्राफ विजय शर्मा, सर्राफ आयुष शर्मा ने हापुड़ के कप्तान का स्वागत किया। हापुड़ के मंडी पाटिया पर लक्ष्मण गोयल मैदा वालों ने पटका पहनाकर एसपी का सम्मान किया। जब पुलिस अधीक्षक मां चंडी मंदिर के आगे से गुजरे तो वह शीश झुकाना नही भूले,जो धर्म के प्रति उनकी आस्था का परिचायक है।
आपको बता दें कि हापुड़ के कप्तान मधुबन सिंह ने पुलिस बल के साथ हापुड़ की चंडी रोड, सराफा बाजार, मंडी पाटिया, गोल मार्केट आदि का भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार, क्षेत्राधिकारी दीपक चतुर्वेदी, थाना प्रभारी सुरेश कुमार, निरीक्षक मनु चौधरी, ट्रैफिक प्रभारी नरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559






















