
👁 11 views Views
ब्रजघाट: पलवाड़ा रोड पर काटी गई अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर स्थित बृजघाट में पुलिस बल के सहयोग से अवैध प्लाटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। एचपीडीए ने मंगलवार को 16000 वर्ग मीटर में विकसित अवैध कॉलोनी को बुलडोजर की मदद से मिट्टी में मिला दिया। ब्रजघाट में पलवाड़ा रोड पर सुमित चतुर्वेदी व मोहित यादव द्वारा काटी गई अवैध प्लाटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






















