
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के भावी प्रत्याशी दिग्विजय सिसोदिया धौलाना पहुंचे. उन्होंने कहा कि, “धौलाना, वो मिट्टी जहाँ बचपन बीता, शिक्षा मिली और दुनिया को देखने का नज़रिया विकसित हुआ।
आज एक बार फिर अपनी उसी कर्मभूमि में अपने युवा साथियों और छोटे भाइयों से संवाद करने का अवसर मिला। उनसे मिलकर पुरानी यादें ताज़ा हुईं और मन में अपने क्षेत्र के प्रति जिम्मेदारी का भाव और गहरा हुआ।
मेरे लिए धौलाना केवल एक विधानसभा नहीं, बल्कि मेरी जड़ों, मेरे संस्कारों और मेरे सपनों की पहचान है। यहाँ के युवाओं की उम्मीदें, उनके सवाल और उनके बेहतर भविष्य के सपने ही मेरी राजनीति की असली ताकत हैं।
मेरा विश्वास है कि राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की आवाज़ बनना, युवाओं को अवसर देना और अपने क्षेत्र के विकास के लिए ईमानदारी से संघर्ष करना है।
अपनी मिट्टी से जुड़ाव ही मेरी सबसे बड़ी पूँजी है। धौलाना के सम्मान, विकास और उज्ज्वल भविष्य के लिए यह संवाद और संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।” इस दौरान उन्हें लोगों का खूब सहयोग मिला.
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179






















