
हापुड़: ग्राम असौड़ा में निःशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन, 150 मरीजों के दांतों की जांच
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के ग्राम असौड़ा में राजकृष्ण क्लिनिक की ओर से निःशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 150 मरीजों के दांतों की निःशुल्क जांच की गई और उन्हें दांतों की देखभाल के लिए जरूरी परामर्श दिया गया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें निःशुल्क दंत जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराना रहा। इस पहल से ग्रामीणों को दांतों से जुड़ी समस्याओं की जानकारी प्राप्त करने और उनके उचित उपचार के संबंध में सलाह लेने का अवसर मिला।
इस शिविर में डॉ. शशांक गर्ग, डॉ. शैली गर्ग, आसिफ सैफी, कुमकुम शर्मा, राजीव राघव, सोनी पहलवान सहित अन्य ग्रामीणों का सहयोग रहा। आयोजकों की इस पहल की सराहना की गई।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)






















